राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित Junior Legal Officer (JLO) Competitive Examination 2025 का आयोजन पात्र विधि स्नातक (Law Graduate) अभ्यर्थियों के चयन हेतु किया जा रहा है। यह परीक्षा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में भारतीय संविधान, सिविल एवं आपराधिक कानून, साक्ष्य अधिनियम, व्याख्या, ड्राफ्टिंग, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा जैसे विषय शामिल हैं। आयोग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी, परिणाम एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।